जानिए बारिश की वजह से जिले के कुल कितने मार्ग हुए बंद,इस खबर में

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: पिछले 3 दिनों से मूसलाधार बरसात ने थमने का नाम नहीं लिया है। जिसके चलते जिले के कुल 62 रास्ते बंद हैं। बता दें कि इनमें से कई जिला मार्ग, कई राज्य मार्ग और कई मुख्य मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं। जेसीबी द्वारा इन मार्गों को खुलवाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट सामने आई है।

ADVERTISEMENTS

इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में नैनीताल सहित आसपास के इलाकों में 136 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही मुक्तेश्वर में 91.3 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। हल्द्वानी में 115 मिलीमीटर, धारी में भी 115 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड हुई है। कुल मिलाकर जिले में 83.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस मानसून सीजन में अब तक 1149.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।


रूट अलर्ट

बेतालघाट, भवाली क्षेत्रान्तर्गत निम्नलिखित मार्गों पर मलवा पत्थर व नाला आने के कारण मार्ग पूर्ण रूप से बंद है।
बेतालघाट भुजान मार्ग में चडूयला के पास पत्थर आने से मार्ग बंद है।
धनियाकोट भुजान मार्ग पर खैराली नाला आने के कारण मार्ग बंद है।
शहीद बलवंत भुजान बेतालघाट मार्ग पर काली पहाड़ी के पास मलबा आया है।
बेतालघाट ओखलढुंगा मार्ग पर बवास के पास पत्थर गिरे हैं।
बेतालघाट मोहान मार्ग में जगह-जगह पर पत्थर व बरसाती नाला है।
नैनी पुल क्वारब के पास बड़ा बोल्डर पत्थर मलबा आने के कारण रोड अवरुद्ध।
छड़ा से क्वारब तक जगह-जगह मलवा पत्थर आने के कारण सड़क पूर्ण रूप से अवरुद्ध।

ADVERTISEMENTS