राजा दशरथ #Haldwani ramleela news(बंशीधर भगत ) के अभिनय के मुरीद हजारों लोग पहुंचे रामलीला मैदान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी ऊंचा पुल एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

नवरात्र के दिनों में रामलीला का जोर प्रदेश एवं देश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 47 साल पुरानी ऊंचापुल की श्री ग्रामीण रामलीला में तीसरे दिन राम बनवास से पूर्व राजा दशरथ और कैकई के संवाद को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े.

अपनी महारानी की की की नाराजगी जानते हुई राजा दशरथ के रूप में विधायक बंशीधर भगत

हल्द्वानी के ऊंचा पुल स्थित श्री ग्रामीण रामलीला में पिछले 20 सालों से अधिक समय से लगातार कैबिनेट मंत्री एवं कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत राजा दशरथ का अभिनय कर रहे हैं

अपने अब तक के अभिनय जीवन के बारे में सच की तोप के साथ बातें साझा करते हुए बंशीधर भगत

उनके अभिनय कौशल और 72 साल की उम्र में भी तरोताजा होकर जिस तरह से वह अभिनय कर रहे हैं निश्चित रूप से उनकी जीवंतता और रामलीला और राम के प्रति अगाध प्रेम को दर्शाता है.

अभिनव शुरू होने से पहले ग्रीन रूप में भाजपा के कई नेताओं के साथ फोटो सेशन करते हुए विधायक बंशीधर भगत

रामलीला शुरू होने के बाद जैसे ही कैकई- दशरथ संवाद शुरू हुआ और राजा दशरथ जी के केकई के कोप भवन में इंट्री होती है वैसे ही लोगों ने तालियां बजाकर राजा दशरथ के रूप में बंशीधर भगत के अभिनय के लिए जोरदार तरीके से तालिया बजा कर उनका उत्सावर्धन किया.

अपने जीवन के अभिनय एवं ऊंचा पुल की रामलीला के साथ वर्षों के लगाव के बारे में बातें शेयर करते पार्षद प्रमोद पाल

उनके अभिनय को देखकर लगता ही नहीं कि वह 72 वर्ष के होंगे जिस तरह से उनके संवाद और आवाज गूंज कर निकल रही थी उससे उनके अभिनय के प्रति समर्पण साफ दिखाई दे रहा था.

अभिनय से पूर्व सच की तोप के साथ एक भेट में उन्होंने कहा कि अभिनय करते हुए और वैवाहिक जीवन के उनके 50 वर्ष एक साथ पूरे हुए हैं. उन्होंने कुसुम खेड़ा की रामलीला में भी परशुराम समेत कई पात्रों का अभिनय किया तथा ऊंचा पुल की रामलीला में भी उन्होंने लगातार 20 वर्ष से दशरथ का इससे पहले उन्होंने अन्य पात्रों का भी अभिनय किया है .

उनके अभिनय को देखने के लिए कई वीआईपी लोग भी यहां पर पहुंचे हुए थे जिनमें मुख्य रुप से रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद तोलिया स्थानीय पार्षद एवं रामलीला कमेटी के मुख्य कर्ता धर्ता प्रमोद पंत, पूर्व प्रधान एवं महामंत्री पश्चिमी मंडल सुरेश गौड़ कमल किशन पांडे मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के अलावा भाजपा के कई प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी ऊंचा पुल की रामलीला से जुड़े सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी महिला मोर्चा की कई नेत्रियां,

मीडिया सह प्रभारी कुमाऊ रवि कुरिया, भाजपा नेता खीम सामंत, पार्षद प्रकाश चंद्र सिंह पटवाल राधिका जोशी धीरज पांडे, चंद्रप्रकाश, ममता जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS