#khulsa ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में बड़ा खुलासा, पढ़िए यहां

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर ज्वेलरी शोरूम में लूट मामले में पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। देहरादून पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक को शुक्रवार को बरामद कर लिया है।

-->

.
घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक को किया बरामद
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुलिस की टीम ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक को सहसपुर थाने से बरामद कर लिया है।

बाइक छोड़कर फरार हो गए थे बदमाश
बता दें घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित चेकिंग के निर्देश दिए थे। सघन चेकिंग के कारण बदमाश अपनी बाइक को छोड़कर भाग गए थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपियों की तलाश जारी

.
मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि दून पुलिस ने इस घटना को चैलेंज देने वाले बदमाशो को कही से भी खोज कर लाएगी। जल्दी ही पांचों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।