अपने ही वेडिंग रिसेप्शन में ट्रोल हुए Khan Sir, पत्नी के घूंघट ने सोशल मीडिया पर मचा दी बहस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Khan Sir wedding reception got Trolled

पटना के चर्चित शिक्षक खान सर(Khan Sir) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 2 जून को उनका वेडिंग रिसेप्शन हुआ (Khan Sir Wedding Reception)। जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लेकर सिंगर दीपक ठाकुर जैसे कई नामचीन चेहरे शामिल हुए। हर कोई खान सर को उनके नए सफर की बधाई देने पहुंचा। रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लेकिन इसी के साथ एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है।

ADVERTISEMENTS

पत्नी के घूंघट को लेकर ट्रोल हुए खान सर Khan Sir Wedding Reception

खान सर तो पूरे कार्यक्रम में बेहद खुश नज़र आए। लेकिन जब तस्वीरों में उनकी पत्नी को पारंपरिक ‘घूंघट’ में देखा गया तो इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

एक यूज़र ने कमेंट किया, “सारी ज़िंदगी पर्दा प्रथा का विरोध किया और अपनी बीवी को ही घूंघट में रख दिया?” एक और यूज़र ने लिखा, “21वीं सदी में भी ऐसा दिखाना कि औरत को चेहरे तक ढककर रखना चाहिए। ये तो दोगलापन है।” कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि खान सर को जो बातें वो क्लास में कहते हैं वैसा खुद निभा नहीं पा रहे।

मिला समर्थन भी

हालांकि हर कोई ट्रोल करने वालों की लाइन में नहीं खड़ा हुआ। कुछ लोगों ने खान सर का समर्थन किया और कहा कि “घूंघट रखना या नहीं रखना पूरी तरह उस महिला की अपनी पसंद है। इसे लेकर किसी और को सवाल उठाने का हक नहीं।” एक यूज़र ने लिखा, “दुल्हन की ड्रेसिंग और स्टाइल पर्सनल चॉइस है। इसे लेकर इतना हंगामा क्यों?”

कैसा था रिसेप्शन लुक?

इस रिसेप्शन में खान सर मैरून सूट में पिंक शर्ट और रेड टाई के साथ नज़र आए। वो पूरे फंक्शन के दौरान बेहद एक्साइटेड और खुश दिखाई दिए। उनकी पत्नी रेड लहंगे में दिखीं। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ियां, गोल्डन जूलरी, बड़ी नथ और मांग टीका पहना था। लुक को रेड लिपस्टिक से कम्प्लीट किया गया।

बेशक खान सर की शादी उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर रही। लेकिन जिस तरह एक पारंपरिक लुक ने इतनी बड़ी बहस खड़ी कर दी वो बताता है कि सोशल मीडिया पर निजी फैसले भी पब्लिक जजमेंट से नहीं बचते।

ADVERTISEMENTS