Kenya Former PM Dead: भारत दौरे पर थे केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा, हुआ निधन, ये थी वजह


Kenya Former PM Dead: केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा(kenya pm raila odinga) का आज यानी 15 अक्टूबर को निधन हो गया है। सुबह केरल के कूथाट्टुकुलम में उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बता दें कि 80 साल के रैला भारत दौरे पर थे। वो आयुर्वेदिक उपचार के लिए केरल आए हुए थे। अचानक तबीयत बिगड़न पर उन्हें श्रीधरेयम आयुर्वेदिक नेत्र चिकित्सालय और अनुसंधान केंद्र ले जाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर को कूथाट्टुकुलम के देवा मठ अस्पताल में रखा गया है।
Kenya Former PM Dead भारत में केन्या के पूर्व पीएम का हुआ निधन
रैला ओडिंगा छह दिन पहले भारत आए थे। अपनी बेटी और करीबी के सदस्यों के साथ वो कूथाट्टुकुलम पहुंचे थे। वो हर सुबह की तरह आज भी अस्पताल में अपना रेगुलर चेकअप करवाने के साथ सुबह सैर कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक वो सुबह साढ़े छह के आसपास सैर कर रहे थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
केन्या की राजनिति का प्रमुख चेहरा
बताते चलें कि केन्या की राजनिति में वो काफी फेमस चेहरा थे। 4 दशकों से भी ज्यादा समय तक केन्याई राजनीति में प्रमुख चेहरा रहे थे। उन्होंने साल 2008-2013 तक देश के प्रधानमंत्री की गद्दी भी संभाली।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें