Kainchi dham mela 2025 : प्रशासन ने बनाया ये प्लान, दोपहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Baba Neem Karoli Maharaj

विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के कैंची धाम (Kainchi dham mela 2025) में इस साल भी 15 जून को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं.

ADVERTISEMENTS

शटल सेवा से ही Kainchi dham पहुंच पाएंगे श्रद्धालु

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार श्रद्धालुओं को हल्द्वानी और काठगोदाम रोडवेज स्टेशन से सीधे कैंची धाम के लिए शटल सेवा (Shuttle service to Kainchi Dham) के माध्यम से भेजा जाएगा. हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि प्रशासन ने 100 वाहनों की व्यवस्था की है जो शटल सेवा के रूप में काम करेंगे. इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटा जा सकेगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी.

दोपहिया वाहनों को नहीं होगी कैंची धाम जाने की अनुमति

15 जून को दोपहिया वाहनों को कैंची धाम जाने की अनुमति नहीं होगी. श्रद्धालु केवल प्रशासन द्वारा चलाई जा रही शटल सेवाओं से ही मंदिर पहुंच सकेंगे. प्रशासन ने रेलवे से भी समन्वय किया है. काठगोदाम स्टेशन पर आने वाली सभी छह ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों के लिए भी कैंची धाम तक पहुंचने के लिए विशेष शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें : kainchi dham आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, बाईपास प्रोजेक्ट का रास्ता साफ, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

स्थापना दिवस के अवसर पर उमड़ती है लाखों की भीड़

गौरतलब है कि हर साल कैंची धाम के स्थापना दिवस (Kainchi Dham Foundation Day) के अवसर पर लाखों की भीड़ उमड़ती है, जिससे व्यवस्था संभालना बड़ी चुनौती बन जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार पहले से ही व्यापक तैयारी की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांति व सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके.

ADVERTISEMENTS