यहां सड़क के नीचे जली मिली कार,एक मौत एक घायल
ADVERTISEMENTS
राज्य के अल्मोड़ा क्षेत्र की बड़ी खबर सामने आई है यहां पर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सड़क मार्ग में आरतोला के पास सड़क से नीचे एक कार जली हुई हालत में मिली। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल मिला। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भेजा गया है। फिलहाल राजस्व पुलिस मौके पर पहुँच गई है। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताता जिस व्यक्ति की मौत हुई है। वह बुरी तरह जल गया था। जबकि एक व्यक्ति कार से कुछ दूरी पर मिला। वह भी जला हुआ है। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया गया है। जबकि फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


