अभी अभी -महिला आयोग की अध्यक्ष बनी कुसुम कोरोना पॉजिटिव बधाई देने वालों में हडकंप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश एसकेटी डॉट कॉम

आचार संहिता लगने से कुछ समय पूर्व ही उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष मनोनीत की गई कुसुम कंडवाल कोरना पॉजिटिव पाई गई। उनके कोरना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उन्हें आयोग की अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कुसुम कंडवाल गढ़वाल दौरे पर थी और वह जब अपने ऋषिकेश आवास पर आई तो उनके चाहने वाले और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके घर डेरा जमा दिया और उन्हें बधाइयां और गुलदस्ते भेंट की। कुसुम कंडवाल गढ़वाल क्षेत्र में भाजपा की महिला नेतृत्व में तेजतर्रार मानी जाती है।

आज रविवार को जब उनकी कुरना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उनसे मिलने और उन्हें बधाई देने वाले भाजपा नेताओं और समर्थकों में हड़कंप मच गया। कंडवाल ने कहा कि उन्हें थकान और बुखार की शिकायत हो रही थी जिसके बाद उन्होंने अपने कोरना जांच कराई उनसे मिलने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें अपनी जांच करानी पड़ सकती है। उनके कोना पॉजिटिव आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले पर नजर गड़ाए हुए हैं

ADVERTISEMENTS Ad