लोनिवि के कनिष्ठ ( संविदा) अब दून में मिलकर लड़ेंगे अपने अधिकार की लड़ाई कुमाऊ में सबका मिला समर्थन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी दोडॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

कुमाऊं भर के संविदा पर कार्यरत लोनिवि के कनिष्ठ अभियंताओं का धरना पिछले 5 दिनों से लगातार चलता रहा अब कुमाऊं के 105 सभी अभियंता देहरादून मैं गढ़वाल मंडल के साथियों के साथ अपनी मांगों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

कुमाऊं मंडल में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अलावा सभी राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। यहां तिकोनिया के राय बहादुर मुंशी हरीश चंद टम्टा पार्क में विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें अपना समर्थन दिया। कांग्रेस पार्टी के सुमित हृदेश ललित जोशी तथा उत्तराखंड क्रांति दल के सुशील उनियाल समेत कई अन्य सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें अपना समर्थन दिया तथा सरकार से मांग की कि इन सभी कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित किया जाए।

कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कुमाऊं भर के इंजीनियरों ने धरना दिया इस धरने से सरकार के विकास कार्यों में निश्चित रूप से विराम लग सकता है सभी तरह के निर्माण कार्यों में कनिष्ठ अभियंता की प्रमुख भूमिका रहती है। कार्यस्थल पर कनिष्ठ अभियंता ही मुख्य रूप से हर कार्य को संपादित करता है अगर सरकार इनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है और इनकी हड़ताल लंबी खींचती है तो निश्चित रूप से सरकार जो चुनावी अधिसूचना से पहले विकास का खाका जनता के सामने रखना चाहती है वह कमजोर पड़ जाएगा।

कनिष्ठ अभियंताओं कि 1 सूत्री मांग कि उन्हें नियमित कराया जाए ताकि उनके जीवन में जो संविदा का अंधेरा है वह छठ जाए। विकास कार्यों में किसी भी तरह से रुकावट ना आ जाए इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए इनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए ऐसी मांग विभिन्न संगठनों द्वारा सरकार से की गई ।

सोमवार 22:नवंबर से कुमाऊं और गढ़वाल के कनिष्ठ अभियंता मिलकर अपने आंदोलन को धारदार बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं इसके लिए कुमाऊं मंडल के अभियंता गढ़वाल के लिए कूच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS