यमुनोत्री हाईवे की दीवारें धसने से मार्ग हुआ बाधित, मरम्मत में जुटा प्रशासन

ख़बर शेयर करें


चार धाम यात्रा मार्गों पर मौसम ने शासन प्रसाशन के साथ ही यात्रियों की परीक्षा भी लेनी शुरु कर दी है। यमुनोत्री हाइवे पर दीवार धंसने से मार्ग बाधित हो गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। प्रशासन मार्ग खोलने में लगा हुआ है।

Ad
Ad


बताया जा रहा है कि यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच भूस्खलन के चलते हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंस गई। इसके चलते रास्ता बंद हो गया है।


मार्ग बाधित होने की सूचना पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एनएच के अधिकारियों ने मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यात्रा मार्ग शुरु हो जाएगा।


हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर संशय बना हुआ है लेकिन छोटे मार्गों के लिए यात्रा शुरु हो जाएगी।


मार्ग बंद होने से कई यात्री बीच में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इसके साथ ही छोटे वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।