Jaswinder Bhalla Death Reason: मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला की इस वजह से गई जान, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Jaswinder Bhalla Death Reason

Jaswinder Bhalla Death Reason: मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज स्टार जसविंदर भल्ला (jaswinder bhalla news) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया है। 65 साल के जसविंदर भल्ला काफी समय से बीमार चल रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। जसविंदर भल्ला के यू चले जाने से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

जसविंदर भल्ला को आया था ब्रेन स्ट्रोक Jaswinder Bhalla Death Reason

‘मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जसविंदर भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। 21 अगस्त की रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। 22 अगस्त सुबह चार बजे उनका निधन हो गया।

इस वजह से फिल्मों से बनाई दूरी

जसविंदर भल्ला की बेटी यूरोप में रहती है। पिता के निधन के बाद वो वापस भारत आ रही है। तो वहीं मोहाली के घर में जसविंदर अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। जसविंदर भल्ला के दोस्त कॉमेडियन पम्मी की माने तो जसविंदर को दिली की बीमारी के साथ डायबिटीज भी थी। यहीं कारण है कि उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

जसविंदर भल्ला की फिल्में Jaswinder Bhalla Films

ना सिर्फ अपनी कॉमिक टाइमिंग बल्कि जसविंदर अपनी एक्टिंग के लिए भी मशहूर थे। साळ 1988 में उन्होंने फिल्म ‘छंकार्टा 88 से इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने ‘जिन्हे मेरा दिल लुटेया’, ‘माहौल ठीक है’, ‘पावर कट’, ‘जीजा जी’, अपन फिर मिलांगे’, ‘कबड्डी वन्स अगेन’, ‘मेल करा दे रब्बा’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ और ‘जट्ट एंड जूलियट’ आदि फिल्मों में अभिनय किया

ADVERTISEMENTS