Jaisalmer Bus Accident: जिंदा जले 20 लोग, 18 घंटे बाद भी शवों की पहचान करना मुश्किल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Jaisalmer Bus Accident ac-bus-catches-fire-in-rajasthan

Jaisalmer Bus Accident: बीते दिन मंगलवार को राजस्थान(Rajasthan) के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर दोपहर तपती धूप में सड़क पर चल रही एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। इस बस अग्निकांड में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस दुखद हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

ADVERTISEMENTS

bus accident

Jaisalmer Bus Accident: जिंदा जले 20 लोग

इस बस अग्निकांड में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। कई सारे लोग बस में ही जिंदा जल गए तो वहीं कुछ ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की। खबरों की माने तो इस बस में सवार 57 यात्रियों में से कई लोगों ने बस से कूदकर जान बचाई। तो वहीं 19 गंभीर रूप से झुलस गए।

Jaisalmer Bus Accident

18 घंटे बाद भी शवों की पहचान करना मुश्किल

बता दें कि हादसे के 18 घंटे बाद भी शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की जा रही है। अपनों की तलाश कर रहे परिवार वाले DNA-सैंपल के लिए पहुंच रहे है।

बता दें कि कहा जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का फाटक ही लाॅक हो गया था। जिससे लोग बाहर निकल नहीं पाए। 19 गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया। जिसमें अधिकांश की इलाज के दौरान मौत हो गई।

bus accident

कैसे हुआ ये हादसा?

दरअसल बस जैसलमेर से जोधपुर की तरफ जा रही थी। तभी एक दम से रास्ते में ही एसी यूनिट में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीमों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फिलहाल मौतों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS