Jaipur Gas Cylinder Blast: 2 घंटे तक फटते रहे 150 से ज्यादा गैस सिलेंडर, जिंदा जला ड्राइवर, देखें भयावह तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Gas Cylinder Blast

Jaipur Gas Cylinder Blast: मंगलवार देर रात जयपुर-अजमेर हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया। जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दरअसल दूदू के मौखमपुरा के पास सड़क किनारे खड़े LPG सिलेंडरों से लदा ट्रक खड़ा था। केमिकल से भरे टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS

टक्कर इतनी तेज थी कि तुरंत ही दोनों वाहनों में आग लग गई। जो धीरे-धीरे कर बड़े विस्फोट में बदल गई। दो घंटे तक करीब 150 गैस सिलेंडर फटते रहे। 10 किलोमीटर तक इनकी आवाज सुनाई दीं। धमाके इतने तेज थे कि कई सिलेंडर तो 500 मीटर दूर खेतों में जा गिरे।

Gas Cylinder Blast

2 घंटे तक फटते रहे 150 से ज्यादा गैस सिलेंडर Jaipur Gas Cylinder Blast

हादसे में केमिकल टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया। तो वहीं ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बचा। घटना रात करीब 10 बजे की है। ट्रक में कुल 330 सिलेंडर लदे हुए थे। आग की चपेट में आने से सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे। आसमान में शोले उठने लगे। अफरा-तफरी का माहोल हो गया।

Gas Cylinder Blast

आठ घंटे तक लगती रही आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर ड्राइवर ने सामने से आ रही आरटीओ की गाड़ी देखी। जिसे देखकर उसने डर के मारे गाड़ी सड़क के किनारे ढाबे की तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान उसकी गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। करीब आठ घंटे तक आग लगती रही।

Gas Cylinder Blast

जिंदा जला ट्रेंकर ड्राइवर

टक्कर होते ही स्पार्किंग हुई। एकदम से आग फैल गई। ट्रक चालक शाहरुख ने बताया कि टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेज थी कि वो बाहर ही नहीं निकल पाया।

Gas Cylinder Blast

हाइवे पर चारों ओर आग और धुएं का गुबार फैल गया। वहां पर खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

Gas Cylinder Blast

दमकल विभाग की 12 गाड़ियां आईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक और टैंकर खाक हो चुके थे।

ADVERTISEMENTS