#Jageshwar #dham बेहद खास है Jageshwar Dham, यहां स्थापित है दुनिया का पहला शिवलिंग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

केदारनाथ जाने से पहले जागेश्वर आये थे शंकराचार्य
केदारनाथ धाम जाने से पहले जागेश्वर धाम में शंकराचार्य ने भगवान शिव के दर्शन किए थे। इसके साथ ही उन्होंने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार और स्थापना की थी। माना जाता है कि जागेश्वर धाम में खुद भगवान शिव ने अनादिकाल तक तपस्या की थी।

ADVERTISEMENTS

भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी
श्रावण के महीने में यहाँ पूरे महीने मेला लगता है। इस मेले में दूर दराज़ से भक्त आकर यहाँ पार्थिव पूजा करवाते हैं।
पौराणिक कथाओं तथा शिव पुराण, लिंग पुराण और स्कंद पुराण में भी जागेश्वर धाम का वर्णन देखने को मिलता है.
यहाँ सिर्फ यज्ञ और अनुष्ठान से ही मंगलकारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऐसे पहुंचे जागेश्वर धाम
जागेश्वर धाम पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। जबकि नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है। हल्द्वानी से जागेश्वर लगभग 120 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको बस, टैक्सी मिल जाएंगी।

ADVERTISEMENTS