99 % पुरुषों का ही दोष…’, AI Engineer Atul Subhash suicide case पर ये क्या कह गई कंगना रनौत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

kangana ranaut statement AI Engineer Atul Subhash suicide case

बेंगलुरु के AI engineer Atul Subhash suicide case की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है। हर किसी को इस केस ने अंदर से झकझोर कर रख दिया है। 2 साल में 120 तारीखें, कोर्ट के चक्कर, और मानसिक प्रताड़ना ने 34 साल के अतुल को इतना तोड़ दिया कि उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट(Atul Subhash Suicide Note) और 1.5 घंटे का वीडियो छोड़ते हुए अपनी जान दे दी। 

ADVERTISEMENTS

अपने आखिरी नोट में अतुल ने पत्नी, ससुरालवालों और जज के ऊपर प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसी बीच अब इस मामले में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का बयान काफी वायरल हो रहा है। जिसे सुनकर सभी हैरान है।

AI Engineer Atul Subhash suicide case पर कंगना रनौत का बयान ?

कंगना ने अतुल सुभाष सुसाइड केस पर बयान जारी कर कहा कि इस मामले का रिव्यू किया जाना चाहिए। इस तरह के मामलों के लिए एक अलग बॉडी बननी चाहिए। पूरा देश इससे शॉक्ड है।अतुल का वीडियो काफी दिल दहला देने वाला है। शादी हमारी भारतीय परंपरा से जब तक जुड़ी है तब तक सही है।

जैसे ही कम्युनिजम, सोशलिज्म और निंदनीय फेमनिज्म का कीड़ा इसमें आता है तो दिक्कत हो जाती है। आगे कंगना ने कहा कि लोगों ने इसे धंधा बना दिया हैं। अतुल से करोड़ों रुपयों की डिमांड की जा रही थी। जो उनकी क्षमता से बाहर था। ये काफी निंदनीय है।

’99 % शादी में पुरुषों का ही दोष’-कंगना रनौत

हालांकि इस बयान में कंगना ने एक ऐसी बात बोल दी। जिसको लेकर अब सब उन्हें निशाना बना रहे हैं। कंगना ने कहा कि एक गलत महिला का एग्जामपल लेकर कई महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जाता है जिसे कोई झुठला नहीं सकता। 99 प्रतिशत पुरुषों का ही दोष होता है। इसलिए ऐसी गलतियां होती है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS