प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी की पहली लिस्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी ने दी नव मनोनीत पदाधिकारी को बधाई

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt. com

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने आज अपने संगठन के वरिष्ठ सहयोगी की सलाह से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की पहली सूची जारी कर दी ।

जिसमें हल्द्वानी से श्री रघुवीर सिंह कालाकोटी, नैनीताल से श्री गिरीश चंद्र जोशी मक्खन, टनकपुर से श्री धर्मानन्द पाण्डे, खटीमा से श्री विशाल गोयल, काशीपुर से श्री प्रवीण सेठी , पिथोरागढ़ से श्री कृष्ण बहादुर मल्ल , रानीखेत से श्री त्रिभुवन वर्मा, उत्तर काशी से श्री पवन देव थपलियाल को लिया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में पदाधिकारियों की संगठनात्मक गतिविधियों पर नजर रखेंगे और प्रत्येक माह प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट आनलाइन प्रस्तुत करेंगे।

नव मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्री चन्द्र शेखर पंत,संयुक्त महामंत्री श्री नवनीत राणा, श्री मदन फर्तियाल, श्री हितेंद्र भसीन, श्री रूपेंद्र नागर, श्री दिगम्बर वर्मा, श्री मती शांति जीना ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS