क्या अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? वैज्ञानिकों ने दिया जवाब
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?
शायद यह सवाल सुना होगा कि पहले अंडा आया या मुर्गी? क्या अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी? यह एक ऐसा प्रश्न है जो हमेशा चर्चा में रहता है। वैज्ञानिकों ने इस विषय पर शोध किया है और अब इस सवाल का उत्तर मिल गया है। हालांकि, कुछ लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन हम यहाँ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बात कर रहे हैं।
आइए जानते हैं कि अंडा वास्तव में शाकाहारी है या मांसाहारी। शाकाहारी लोग अंडे को मांसाहारी मानते हैं क्योंकि यह मुर्गी से आता है, जो मांसाहारी होती है। लेकिन विज्ञान के अनुसार, दूध भी जानवर से आता है, फिर भी इसे शाकाहारी माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि अंडे से चूजे निकलते हैं, लेकिन ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं, जिसका मतलब है कि इनमें से चूजे नहीं निकल सकते।
वैज्ञानिकों के अनुसार, अंडा शाकाहारी है। अंडे में तीन परतें होती हैं: छिलका, सफेदी और जर्दी। अंडे की सफेदी में केवल प्रोटीन होता है और इसमें जानवर का कोई हिस्सा नहीं होता, इसलिए इसे शाकाहारी माना जाता है। वहीं, अंडे की जर्दी में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और फैट होते हैं। मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है, तो वह हर एक या डेढ़ दिन में अंडा देती है, और यह जरूरी नहीं कि उसे मुर्गे के संपर्क में आना पड़े।
इसलिए, यदि आप अंडों को मांसाहारी मानते हैं, तो इस धारणा को बदलने का समय आ गया है। अंडा वास्तव में शाकाहारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन