IPS तृप्ति भट्ट ने गोद लिया बदरीनाथ थाना, क्यों है ये थाना खास, बताई दिल छू लेने वाली वजह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
IPS तृप्ति भट्ट ने गोद लिया बदरीनाथ थाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत उत्तराखंड में पुलिस थानों को आदर्श बनाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत हुई है. इस योजना में अब राज्य के सीनियर आईपीएस अधिकारी अपनी पहली तैनाती वाले किसी एक थाने को गोद लेकर उसे बेहतर बनाएंगे.

ADVERTISEMENTS

IPS तृप्ति भट्ट ने गोद लिया बदरीनाथ थाना

सीएम धामी की पहल को आगे बढ़ाते हुए IPS अधिकारी तृप्ति भट्ट, जो वर्तमान में सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार एवं जीआरपी एटीएस की कमान संभाल रही हैं, ने बदरीनाथ कोतवाली को गोद लिया है. बता दें यह थाना उनके लिए भावनात्मक रूप से भी खास है, क्योंकि उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2017 से 2019 के बीच चमोली जिले में हुई थी, जिसके अंतर्गत बदरीनाथ क्षेत्र आता है.

IPS ने कोतवाली का निरिक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

आईपीएस तृप्ति भट्ट ने कोतवाली पहुंचकर वहां की सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस बैरकों, भोजनालय, शौचालयों और ऑफिस के हालात देखे और सुधार की दिशा में जरूरी निर्देश दिए. थाने की अपराध संबंधी स्थिति, सुरक्षा तैयारियों और स्टाफ सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसे और बेहतर बनाने पर जोर दिया.

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में लगे ATS जवानों के साथ की बैठक

तृप्ति भट्ट सिर्फ थाने तक ही नहीं बल्कि उन्होंने बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में लगे ATS जवानों के साथ भी बैठक की. जिसमें उन्होंने जवानो को सतर्क रहने, लगातार चेकिंग करने और खुफिया जानकारी जुटाने पर विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही दर्शन को आए बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए

ADVERTISEMENTS