IPL ने बदली टिहरी के महेंद्र की किस्मत, DREAM 11 खेलने से बने रातों रात करोड़पति

ख़बर शेयर करें



टिहरी के युवा महेंद्र की रातों रात किस्मत बदल गई और वो करोड़पति बन गए। यह संभव हुआ आइपीएल ड्रीम 11 में टीमें बनाने के बाद। जिसने उन्हें रातों रात करोड़पति बना दिया। उनकी इस जीत के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है।

Ad
Ad

IPL ने बदली टिहरी के महेंद्र की किस्मत
उत्तराखंड से वैसे तो पिछले साल कई युवाओं ने ड्रीम 11 के जरिये काफी पैसे कमाये थे। वहीं इस साल भी ड्रीम 11 से कई लोग लखपति और करोड़पति बन चुके है। वहीं अब टिहरी गढ़वाल जिले के उप तहसील भलेई के गांव ग्राम धराण के रहने वाले महेंद्र ने भी ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमाई।

DREAM 11 ने बनाया करोड़पति
मैच खत्म होने के बाद उनकी किस्मत चमक गई। जिसके बाद वह रातों रात करोड़पति बन गये। महेंद्र ने ड्रीम 11 में 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं। 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ के बीच हुए मैच में महेंद्र ने ड्रीम 11 पर टीम बनाई थी। जिसमें वे पहले स्थान पर रहे और करोड़पति बने। महेंद्र ने मैच में कुल 800.5 पॉइंट्स अर्जित किए हैं।