इंटरनेशनल बेइज्जती!, ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
australian women cricketers molested indore

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने पूरे देश को हैरान के साथ शर्मसार भी कर दिया है। दरअसल गुरूवार सुबह दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होटल से एक पास के कैफे में जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उन्हें गंदी तरह से छूकर भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत ही हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और गवाहों की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक अकील खान को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS

इंटरनेशनल बेइज्जती!, ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़

दरअसल ये घटना तब कि है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप के एक मैच के लिए इंदौर में थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “सीए पुष्टि कर सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के दो सदस्यों को इंदौर में एक कैफे जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार ने गलत तरीके से छुआ था। टीम की सुरक्षा ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जो इस मामले को संभाल रही है।”

ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ

घटना सुबह 11 बजे की है। खिलाड़ी कैफे जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल वाले युवक ने उनका पीछा किया। युवक ने खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ और फिर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद खिलाड़ियों ने तुरंत ही अपनी सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही होटल के रिकॉर्ड चेक कर सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार

एक राहगीर ने मोटरसाइकिल वाले का नंबर पुलिस को बताया। जिससे आरोपी को पकड़ने में मदद मिली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अकील खान को गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो आरोपी पर पहले भी कई सारे आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच जारी है

पुलिस अधिकारियों ने कहा, “संदिग्ध की मोटरसाइकिल प्रत्यक्षदर्शी के विवरण और नंबर प्लेट से बिल्कुल मेल खाती है। खान के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं, और जांच जारी है।”

“ये भारत की छवि पर एक दाग है”-राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इस घटना पर मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “यह सिर्फ एक महिला खिलाड़ी के साथ दुर्व्यवहार नहीं है, बल्कि भारत की छवि पर एक दाग है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की हिम्मत न करे।

ADVERTISEMENTS