हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट चौडीकरण योजना के तहत इन जगहों का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज चौराहे चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत कुसुमखेड़ा से ऊंचापुल तक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जहां पर कुसुमखेड़ा चौराहा, ऊँचापुल चौराहा, आरटीओ रोड चौराहा, कटघरिया चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर निशान भी लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सिंधी चौराहे से रोडवेज बस स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के बाद इन सभी चौराहे का चौड़ीकरण होना है। ऐसे में उन सभी जगह को चिन्हित किया जा रहा है और वहां पर निशान लगाए जा रहे हैं। जो लगातार जारी रहेगा, उन्होंने बताया हल्द्वानी शहर के एक दर्जन से अधिक चौराहों को चौड़ीकरण योजना में शामिल किया गया है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चिन्हीकरण और निशान लगाए जा रहे हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



लोनिवि के जेई से मारपीट का मामला – अभियंताओं के कार्य बहिष्कार की धमकी और मुकदमे की मांग से बैकफुट पर भाजपा नेता