BJP नेता के होटल में पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता, कमरे से युगल को पकड़ा, लगाए गंभीर आरोप
ADVERTISEMENTS

रूड़की-दिल्ली रोड पर स्थित बीजेपी के एक नेता के होटल में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक युगल को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।

बीजेपी नेता के होटल में प्रेमी युगल को एक साथ कमरों में होने की सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकताओं ने जमकर हंगामा काटा। संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि होटल मालिक अपने होटल में अनैतिक कार्य करता आ रहा है।

पूरे मामले में संगठन के नेता साहूल खान ने होटल के संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पास के गांव के रहने वाले एक बीजेपी नेता द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। वह इस होटल का इस्तेमाल करता है जो कि शिक्षा नगरी जैसे शहर के लिए घातक है।

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


