हल्द्वानी- यात्रियों से खचाखच भरी बस की डिवाइडर से टकराने की सूचना

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही इंटरसिटी बस मोटाहल्दू चौराहे पर गौला नदी से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें डिवाइडर के ऊपर खड़ा विद्युत पोल भरभरा कर गिर गया, परंतु सौभाग्य से यात्रियों से खचाखच भरी बस में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, परंतु बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस मौके पर मोटाहल्दू चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, बाद में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया, तथा हाईवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत पोल को वहां से हटाया, तथा नुकसान का आकलन किया, इस मौके पर बस में सवार यात्री उतरकर दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। यह घटना प्रातः लगभग 11 बजे की है, और 11:30 बजे यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS