महंगाई के कारण लग सकता है एक और कमरतोड़ झटका

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ ही फल और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। नींबू के दाम 250 से नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब लोगों को सार्वजनिक वहनों के लिए भी हमंगा किराया चुकाना होगा। जल्द ही उत्तराखंड में रोडवेज बसों, विक्रम, ऑटो, सिटी बसों में सफर महंगा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS


शासन के निर्देश पर गठित किराया निर्धारण कमेटी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसे राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कमेटी ने पिछले तीन साल के भीतर डीजल-पेट्रोल के साथ ही वाहनों और स्पेयर पार्ट्स के दामों में बढ़ोतरी के चलते किराये की दरों में वृद्धि की सिफारिश की है।


पिछले दो साल से कोरोना संकट के चलते राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक नहीं हो पाई है और न ही सार्वजनिक परिवहन से संबंधित वाहनों के किराये का नया निर्धारण हो पाया है। ऐसे में सरकार के आदेश पर आरटीओ डीसी पठोई की अध्यक्षता में किराया निर्धारण कमेटी का गठन किया गया था।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किराया निर्धारण कमेटी ने सार्वजनिक परिवहन से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों और आमजन के साथ वार्ता करके प्रस्तावित किराये की नई दरों का निर्धारण किया है। कमेटी की रिपोर्ट को जल्द ही राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS