आयकर विभाग ने मारा आप प्रत्याशी के संबंधी घर पर छापा,भाजपा की चाल दी करार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चुनाव प्रचार जारों पर है। चुनाव आयोग लगातार हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। लेकिन, इस बीच काशीपुर में आयकर विभाग की टीम ने भी छापेमारी की है। यह छापा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली के संबंधी के घर पर पड़ा है। आप प्रत्याशी ने इस भाजपा की चाल करार दिया है।

ADVERTISEMENTS


आयकर विभाग की टीम रघुनाथ अरोरा के आवास पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही दीपक बाली भी चुनाव प्रचार छोड़कर अपने संबंधी के घर पहुंच गए। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी हार पक्की लग रही है। इसलिए ऐसा किया जा रहा है।


काशीपुर के प्रमुख प्रॉपर्टी व्यवसायी रघुनाथ अरोरा के रामनगर रोड स्थित देवस्थली कालोनी में आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम पहुंची। दीपक बाली ने कहा कि उनके संबंधी रघुनाथ अरोरा साल भर में चार करोड़ रुपये आयकर देते हैं। इसके बावजूद ठीक चुनाव के मौके पर इस तरह आयकर विभाग का सरकार दुरुपयोग कर उन्हें डराना चाहती है।


उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने भ्रष्टाचार की बदौलत जो अकूत धन अर्जित किया है। आयकर विभाग को छापा उनके घर मारना चाहिए था। लेकिन, आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और बढ़े जनाधार को देखते हुए सरकार ने उन्हें हतोत्साहित करने व जनता में उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह हथकंडा अपनाया है।


दीपक बाली ने कहा कि हर एक घर में एक दीपक बाली मौजूद है जो 14 फरवरी को निकलेगा। दीपक बाली ने बीते रोज शिवराज सिंह चौहान के काशीपुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान कोरोना मानकों के उल्लंघन पर भी सवाल उठाए। छापे के दौरान टीम का एक सदस्य आप नेता दीपक बाली को घर के भीतर भी ले गया। बाद में बाहर आकर दीपक बाली ने बताया कि कि उनके संबंधी रघुनाथ अरोरा को कई गंभीर बीमारियां हैं।वह उन्हें धैर्य बनाये रखने के लिए भीतर गये थे।

ADVERTISEMENTS