वनभूलपुरा मे कमिशनर ने २अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाकर की यह बड़ी कार्यवाही देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

कमिश्नर दीपक रावत ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर अपना कड़ा रूख जारी किए हुए हैं. खान चंद मार्किट मे अवैध निर्माण पर कार्यवाही के बाद अब कुछ ही दिनों मे वन भूल पूरा मे अवैध निर्माण पर छापेमारी कर आश्चर्यचकित कर दिया. अवैध निर्माण कार्य को मौक़े पर ही बुलडोजर चला दिया.

सोमवार सायं आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने बनभूलपुरा लाईन नम्बर 8 व 12 में अवैध रूप से बनाये जा रहे भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त रावत ने बिना नक्शे पास कराये बनाये जा रहे दो भवनों को मौके पर ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिये। आयुक्त ने नगर निगम तथा प्राधिकरण के अधिकारियों के स्पष्टीकरण के आदेश भी मौके पर दिये। उन्होंने कहा नगर निगम एवं प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

प्राधिकरण के चेयरमैन और कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर धवस्ती करण के लिए आदेश

उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे तथा बेसमेंट से निकले खनिज की चोरी पर अवैध रूप से बन रहे भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकार मनीष कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल के साथ ही विद्युत, पुलिस महकमे के अधिकारी मौजूद रहे।