उत्तराखंड में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले लोग

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भूकंप Earthquake tremors in Delhi-NCR, people ran away from their homes in fear

उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. बता दें पिछले छह हफ्ते में उत्तरकाशी में ये 10वां भूकंप है.

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

बता दें बीती देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई. झटके महसूस होते ही लोग देर रात ही जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए.

जसपुर गांव के पास था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से सटे जसपुर गांव के पास था. जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर अंदर था. हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

दो भागों में डिवाइड हो सकता है भारत

हाल ही में भारत को लेकर एक चौंका देने वाली रिसर्च सामने आया थी. जिसके मुताबिक कहा जा रहा है की भारत दो भागों में डिवाइड हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो इससे सबसे ज्यादा खतरा उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख़, सिक्किम, अरुणाचल जैसे हिमालयी राज्यों को है, क्योंकि हो सकता है आने वाले वक्त में ये राज्य भारत के नक्शे से पूरी तरह गायब हो जाएं

ADVERTISEMENTS