मुस्लिम युवकों की पिटाई मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने पीड़ितों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

shopkeeper wife bayan dehradun (1)_11zon

देहरादून में कश्मीरी मुस्लिम युवकों की पिटाई मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी दुकानदार की पत्नी ने कश्मीरी लड़कों पर छेड़छाड़ करने और अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS

आरोपी दुकानदार की पत्नी ने पीड़ितों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

विकासनगर में दो दिन पहले धर्म पूछने पर एक दुकानदार ने दो कश्मीरी मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की थी। आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अब आरोपी की पत्नी का बड़ा बयान सामने आया है।

पीड़ितों पर लगाए गंभीर आरोप

आरोपी दुकानदार की पत्नी का कहना है कि वो दुकान में थी। सामान खरीदने आए युवकों ने पहले उन पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद दोनों युवकों ने दुकान में घुसने की कोशिश की, तभी उसके पति वहां आ गए और हाथापाई शुरू हो गई।

video- https://youtu.be/D1qZZQOgnv4?si=GMYdT51DT_RbY6Uu

कश्मीरी मुस्लिम युवकों पर दुकानदार ने किया था हमला

विकासनगर के मुख्य बाजार में दो कश्मीरी मुस्लिम युवकों पर दुकानदार ने बेरहमी से हमला किया था। दोनों पीड़ित युवक कश्मीर के रहने वाले हैं। जो कुछ दिन पहले ही अपने पिता से मिलने के लिए देहरादून आए थे। जानकारी के अनुसार युवकों के पिता फेरी वाले हैं।

लोहे की रॉड से की थी मारपीट

बताया जा रहा है दोनों युवक एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान एक दुकानदार ने युवकों को कश्मीरी भाषा में बात करते हुए देखा। जिसके बाद दुकानदार ने युवकोंका धर्म पूछकर उन्हें लोहे की रॉड से पीट-पीटकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है एक युवक के सिर पर चोट आई है। जबकि दूसरे युवक का हाथ टूट गया।

ADVERTISEMENTS