राजधानी में पति की हत्या साजिश, आग से जलाकर मारने की बात आई सामने, परिजनों ने जो बताया…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी पर पति को जलाकर मारने का आरोप लगा है।

Wife Kills Husband: राजधानी में पति की हत्या साजिश, आग से जलाकर मारने की बात आई सामने, परिजनों ने जो बताया…
wife kills husband

Wife Kills Husband: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी पर पति को जलाकर मारने का आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTS

पत्नी के साथ विवाद की घटनाएं हो चुकी थीं

जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण पटवा पर पहले भी पत्नी के साथ विवाद की घटनाएं हो चुकी थीं। मंगलवार को अचानक हुए इस विवाद के बाद पत्नी पर यह आरोप है कि उन्होंने पति को आग के हवाले कर दिया।

नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल अवस्था में अरुण को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ⁠

मृतक के परिजनों ने पत्नी लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाने में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था और इसी क्रम में यह घटना घटित हुई।

पुलिस आसपास के लोगों और परिवार वालों से बयान लेकर मामले की पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई अदालत और जांच के आधार पर तय की जाएगी। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग इस तरह की हिंसा पर चिंता जता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS