भाजपा सरकार में उत्तराखंड के अंदर अफसरशाही पूरी तरह से हावी-यशपाल आर्य

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से अब तक कि एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर कांग्रेस में वापसी के बाद यशपाल आर्यपहली बार हल्द्वानी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यशपाल आर्य ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में बोलने की आजादी नहीं है, जबकि कांग्रेस में अपनी बात रखने की खुली छूट है।

ADVERTISEMENTS

आर्य ने चुनाव लड़ने को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है कि वो इस बार भी बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके हल्द्वानी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तराखंड के अंदर अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। अफसर कोई बात मानने को तैयार ही नहीं हैं।यशपाल आर्य ने कहा कि 5 साल बाद अपने घर और परिवार में दोबारा वापसी की है और उनको इस बात की बड़ी खुशी है। यशपाल आर्य यह भी आरोप लगाया कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। जबकि कांग्रेस में हर तरह की आजादी है।

ADVERTISEMENTS