हल्द्वानी में बाइक चेकिंग के दौरान दरोगा के साथ युवकों ने की हाथापाई
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी से वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों द्वारा दरोगा से हाथापाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देरा रात बनभूलपुरा थाना इलाके के ताज चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी।
-->
दरोगा मनोज यादव ने बताया कि उसी समय एक बुलट पर दो युवक बिना हेलमेट आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोका गया तो चालक ने खुद को किदवई नगर निवासी अनस बताते हुए उन्हें को धमकाना शुरू कर दिया। कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेमप्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। वायरलैस की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


