हल्द्वानी में सेल्समैन ने वरिष्ठ व्यवसाई अभिषेक अग्रवाल का किया नौ लाख का गबन, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में जाल साजों की कमी नहीं है, जहां देखो वहां जालसाजी के नए-नए मामले सामने आते जा रहे हैं, शहर के एक वरिष्ठ कारोबारी को उसके ही सेल्समैन ने लाखों का चूना लगा दिया। फर्जी पेमेंट बुक छपाने के बाद कर्मचारी ने मार्केट से पैसा जुटाकर नौ लाख से ज्यादा का गबन कर लिया। पुलिस ने अब कारोबारी के तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। वनभूलपुरा के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार कारोबारी – अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि बरेली – रोड पर उसका प्रतिष्ठान है। जहां बिजली उपकरणों से जुड़े सामान की होलसेल बिक्री की जाती है। राजपुरा निवासी रोहित आर्य ने तीन साल तक उसके वहां बतौर सेल्समैन काम किया। जिन व्यापारियों को सामान की सप्लाई की जाती थी रोहित उनसे बिलबुक के आधार पर पैसे भी लेकर आता था। लेकिन पैसे हड़पने की नीयत से कर्मचारी ने फर्जी पेमेंट बुक तैयार कर ली। इसके बाद बाजार से 921403/ रुपये की उगाही कर ये रकम अपने पास रख ली। दिसंबर 2024 में फर्जीवाड़े की पोल तब खुली जब कारोबारी ने कई फर्मों से व्यवसाय बंद कर अपने अकाउंटेंट को हिसाब के लिए इन दुकानदारों के पास भेजा। पता चला कि रोहित नौ लाख से ज्यादा की रकम पहले ही हड़प चुका है।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS