हल्द्वानी में सहायक अभियंता संग मारपीट, मोबाइल तोड़ा और चेन लूटी.

हल्द्वानी। पेयजल निगम के सहायक अभियंता के साथ कार सवारों ने मारपीट करने के बाद सोने की चेन भी लूट ली। मोबाइल भी तोड़ डाला। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में किया है।
रामपुर रोड पर नेक्शा शोरूम के पास रहने वाले उमेश जोशी रुद्रपुर में पेयजल निगम में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। बुधवार रात साढ़े नौ बजे उमेश रुद्रपुर से घर के लिए रवाना हुए। टांडा जंगल में दो कारों में सवार आठ, दस युवकों ने पहले उनकी गाड़ी में टक्कर मारी। इसके बाद घेराबंदी कर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही सोने की चेन भी छीन ली।
किसी तरह मौके से बचकर निकल उमेश ने दूसरे फोन से पत्नी लता से संपर्क किया। जिसके बाद लता ने डायल 112 नंबर पर जानकारी दी। थोड़ी देर में पत्नी और पुलिस दोनों बेलबाबा के पास पहुंच गए। जहां उमेश भी मिल गए।
वहीं, गुरुवार को घायल अभियंता की पत्नी ने कोतवाली पहुंच आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर भी सौंप दी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन