दिल्ली में CM की UCC पर प्रजेंटेशन, बोले जनता से मिला समर्थन, उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

cm dhami

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर राज्य का प्रजेंटेशन दिया. सीएम ने कहा यूसीसी को आम जनता का भी समर्थन मिला है.

ADVERTISEMENTS

जनता ने किया UCC का समर्थन

सीएम ने बताया कि UCC लागू करने के लिए उत्तराखंड में मजबूत सिस्टम तैयार किया गया है, जिसमें मोबाइल ऐप, पोर्टल और 14,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स को जोड़ा गया है. सीएम ने बताया कि केवल चार महीनों में राज्य के 98 फीसदी गांवों से डेढ़ लाख से अधिक आवेदन मिले हैं, जो दर्शाता है कि जनता यूसीसी को पूरा समर्थन दे रही है.

किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है UCC

सीएम ने स्पष्ट किया कि यूसीसी किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज में समानता और समरसता लाने का प्रयास है. सीएम ने कहा इससे बाल विवाह, बहुविवाह, तीन तलाक जैसी कुप्रथाएं खत्म होंगी. साथ ही बेटी-बेटों को बराबर संपत्ति अधिकार मिलेंगे, और लिव-इन रिलेशन के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा

ADVERTISEMENTS