बड़ी सफलता -पेपर लीक मामले मे फरार इनामी भाजपा नेता 4.25 लाख के कैश के साथ गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
हरिद्वार एसकेटी डॉट कॉम
पटवारी और एई जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को एसआईटी ने नारसन से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के कब्जे से 4.25 लाख और दो ब्लैंcक चेक बरामद हुए हैं। जबकि अभ्यर्थियों को नकल वाले स्थान और परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को नारसन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय धारीवाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हथकंडे अपना रहा था। आरोपी सरेंडर की कोशिश में था। लेकिन इससे पहले ही एसआईटी ने उसे धर दबोचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


