मेयर की दस गुना संपत्ति बढ़ने पर सियासत गरमाई,कांग्रेस ने उठाये सवाल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा की दस गुना संपत्ति बढ़ने को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गई है।

-->


देहरादून मेयर की संपत्ति दस गुना बढ़ने पर सियासत गरमा गई है। मेयर सुनील उनियाल गामा की दस गुना संपत्ति बढ़ने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा वो बिलकुल भी अचंभित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र चेहरा यही है।


भारतीय जनता पार्टी का भाषण ही उसका शासन
कांग्रेस पार्टी इतने समय से चीख चिल्लाकर जनता को बता रही है कि भारतीय जनता पार्टी का भाषण ही उसका शासन है। भाजपा विकास के नाम पर ठप है। इतना ही नहीं भाजपा माल ज़ब्त करने के नाम पर नंबर वन है।


उन्होंने कहा है कि जिस तरह से देहरादून के महापौर की संपत्ति का ब्योरा आया है वो हतप्रभ करने वाला कतई नहीं है।क्योंकि यही हाल इनके मंत्रियों का भी है। इसके साथ ही यही हाल इनके विधायकों का भी है।


छोटे से छोटे कार्यकर्ता ने जनता की गाढ़ी कमाई का कर रहा दोहन
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों से लेकर विधायकों का यही हाल है। ऐसे में गामा की सम्पत्ति का पता चल गया है तो बड़ी बात नहीं है। लेकिन सिलसिलेवार जब परतें खुलेंगी तो प्याज़ की तरह आप देखेंगे कि एक-एक करके एक-एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता ने जनता की गाढ़ी कमाई को और उत्तराखंड का किस क़दर दोहन किया है। आज इन सबके खजाने बढ़ते चले जा रहे हैं। अगर कोई गरीब हो रहा है तो वो जनता है। इस खेल में सिर्फ जनत ही गरीब हो रही है।