नीले ड्रम जैसा कांड कर दूंगी…’ पत्नी की धमकी से सहमा पति, बोला
Varanasi Crime News : वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ‘नीले ड्रम जैसा कांड’ करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। उसका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी उसके साथ रहने नहीं आई और लगातार तलाक देने की बात कह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, डुमराव बाग कॉलोनी निवासी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने अपनी पत्नी स्मिता सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। उनका विवाह 21 जनवरी 2025 को बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया निवासी स्मिता सिंह से हुआ था। शिकायत में बताया गया है कि पत्नी ने फोन पर कहा कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहती और तलाक देना चाहती है। साथ ही उसने यह भी धमकी दी कि यदि उसे जबरन विदा कराकर लाया गया तो वह ‘नीले ड्रम जैसा कांड’ कर देगी।
पीड़ित पति का कहना है कि शादी के करीब एक महीने बाद पत्नी स्मिता विदाई कराकर मायके चली गई। वहां से उसने फोन करके कहा कि वह किसी और की अमानत है और उसके साथ नहीं रह सकती, इसलिए उसे तलाक दे दिया जाए। पीड़ित के अनुसार, पत्नी लगातार फोन कर यही बातें कहती रही, लेकिन उसने इस बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। जब विदाई का समय आया तो पत्नी ने धमकियां देना शुरू कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि 3 मार्च की रात स्मिता अपने परिजनों के साथ बिना सूचना के काशी पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट भी हुई।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत स्मिता सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है और इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


