फ्री में आईफोन मिलने का लालच पड़ा महंगा, लगा लाखों का चूना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ऑनलाइन सेवाओं पर हमारी निर्भरता बढ़ने के साथ ही साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। हम इस बारे में हर दिन पढ़ते-सुनते हैं, लेकिन ठगी की घटनाओं से सबक नहीं लेते।

ADVERTISEMENTS


अब देहरादून में ही देख लें, यहां एक शिक्षिका ने फ्री का आईफोन पाने के चक्कर में 4.17 लाख रुपये गंवा दिए। लाखों गंवाने के बाद शिक्षिका पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। इतनी रकम में महिला खुद तीन आईफोन खरीद सकती थी, लेकिन लालच ने बड़ा नुकसान करा दिया। इस मामले में पीड़िता की ओर से साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित शिक्षिका पारुल सरकार श्यामपुर, प्रेमनगर में रहती हैं। वो राउमा विद्यालय मेण्डाल चकराता में पढ़ाती हैं। आगे पढ़िए


पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उन्होंने बीते 10 जून को इंडिया स्मार्ट डॉट कॉम पोर्टल पर 599 रुपये का एक सामान ऑनलाइन आर्डर किया, इसमें कंपनी ने एक आई फोन गिफ्ट के रूप में देने की बात कही। इसके बाद अगले दिन महिला को फोन डिलीवरी देने का झांसा देकर जीएसटी चार्ज के रूप में 7919 रुपये लिए गए।

इसके बाद आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर शिक्षिका से अपने दिए बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। जब तक महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक वो 4.17 लाख रुपये गंवा चुकी थी। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप भी इस घटना से सबक लें और लालच में न पड़ें। साइबर ठगी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS