हैवानियत, महिला से प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर खिला दी गर्भ निरोधक दवा, मौत

हमीरपुर के कुरारा में मानसिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला से दुष्कर्म के बाद गर्भनिरोधक दवा खिलाने से उसकी हालत बिगड़ी और कानपुर में मौत हो गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मानसिक मंदित गर्भवती महिला को खेत ले जाकर प्रेमी और उसके साथी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे गर्भ निरोधक दवाएं खिला दीं। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद उसे कुरारा सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया और वहां से कानपुर भेज दिया गया। जिसकी बुधवार की सुबह इलाज दौरान कानपुर में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजन समेत ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीते रविवार की शाम थाना कुरारा के एक गांव निवासी मानसिक मंदित गर्भवती महिला को गांव के ही रामबाबू व मुन्नीलाल ने खेत में ले जाकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे गर्भ निरोधक दवाएं भी जबरदस्ती खिला दीं। इस घटना के बाद गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी।
सोमवार को पिता पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचा और दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित रामबाबू व मुन्नीलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं बेटी की हालत गंभीर देखते हुए पिता उसे सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जिसकी बुधवार को कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद कुरारा पुलिस हरकत में आई और तत्काल दोनों आरोपित रामबाबू व मुन्नीलाल को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर ट्रेनी सीओ प्रतिज्ञा सिंह व थानाध्यक्ष कुरारा नंदराम प्रजापति पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि बीते 7 सितंबर को थाना कुरारा के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी के साथ गांव के रामबाबू व मुन्नीलाल ने खेत ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर दवा खिलाई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और कानपुर में मौत हो गई। दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपितों की भी गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ससुराल में विवाद के बाद मायके में रह रही थी चार माह की गर्भवती
पिता ने बताया कि महिला चार माह की गर्भवती थी और शादीशुदा थी। ससुराल में विवाद होने के कारण दो वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। यहीं पर गांव के एक युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने युवक को यह बात बताई। इसके बाद युवक ने महिला से मिलना बंद कर दिया। पीड़िता ने मां को इस बात की जानकारी दी। परिवार के लोग जब युवक के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की गई और मौके से भगा दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें