बड़ी खबर- जंगली जानवरों के बढ़ते हमले पर भड़के BJP विधायक, सरकार की नीति पर उठाए सवाल, इस्तीफा देने की कही बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

https://khabaruttarakhand.com/wild-animal-attack-pauri-mla-dileep-rawat/

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों को लेकर भाजपा विधायक दिलीप रावत की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। रावत ने साफ कहा कि वे अपनी ही सरकार की नीति से असंतुष्ट हैं, क्योंकि बार-बार शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए।

ADVERTISEMENTS

BJP विधेयक ने दी पद से इस्तीफा देने की दी चेतावनी

बता दें लैंसडाउन विधायक ने कई बार वन विभाग और सरकार को पत्र भेजकर जंगली जानवरों पर नियंत्रण और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतें धरी की धरी रह गई। इसी नाराजगी के बीच उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इलाके में सुरक्षा और मॉनिटरिंग के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे अपने पद से इस्तीफा देने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बता दें बीते दिनों पहले पौड़ी के कालागढ़ टाइगर रिज़र्व से सटे रिखणीखाल ब्लॉक में एक 50 साल की महिला पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण लगातार सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आदमखोर गुलदार से अभी तक राहत नहीं मिल पाई है

ADVERTISEMENTS