Crime News : दो बच्चों के पिता पर लट्टू हुई BA की छात्रा…फोन कर बुलाया फिर कर दिया ये कांड

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

यूपी में मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि प्यार कि प्यार के इस अनोखे मामले में इलाके में सनसनी उस वक्त फ़ैल गई जब BA कि छात्रा ने जहर खा लिया। बता दे कि मामला सरधना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा ने दो बच्चों के पिता अपने प्रेमी को बुलंदशहर से कंकरखेड़ा बुलाया।वहीँ जहर खाने के तुरंत बाद छात्रा की हालत बिगड़ते देख प्रेमी घबरा गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

ऐसा शरू हुआ रिश्ता

पुलिस के अनुसार, यह प्रेम कहानी लगभग दो साल पहले शुरू हुई थी। युवती (बीए की छात्रा) अक्सर अपनी सहेली से मिलने उसके गांव जाया करती थी। इसी गांव में बुलंदशहर निवासी युवक का ससुराल है। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और जल्द ही वे फोन पर लंबी बातचीत करने लगे। युवक पहले से ही विवाहित और दो बच्चों का पिता है। इसके बावजूद, युवती उससे गहराई से जुड़ गई। उस पर शादी करने का लगातार दबाव बनाने लगी। दूसरी ओर, युवती के परिवार वाले भी उसकी शादी के लिए दूसरी जगह रिश्ता तलाश रहे थे। इससे युवती मानसिक दबाव में थी।

कंकरखेड़ा में फ्लाईओवर के पास युवक को बुलाया

सोमवार की सुबह, युवती अपने घर से यह कहकर निकली कि वह बाजार से केक लेने जा रही है। घर से निकलने के बाद उसने बुलंदशहर में रह रहे अपने प्रेमी को फोन किया और उसे तुरंत कंकरखेड़ा में फ्लाईओवर के पास बुलाया।

जब प्रेमी मौके पर पहुंचा तो युवती ने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रेमी को बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनते ही युवक हक्का-बक्का रह गया। इसी बीच युवती की हालत भी बिगड़ने लगी। युवती की हालत को देखते हुए प्रेमी ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस जांच में जुटी
युवती के जहर खाने की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है। अभी युवती का बयान नहीं लिया जा सका है। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती ने किस दबाव में आकर यह कदम उठाया और क्या शादीशुदा प्रेमी ने उसे किसी तरह का धोखा दिया था

ADVERTISEMENTS