जंगलों में भीषण आग, पांच लोगों की मौत, एक लाख लोगों ने घर छोड़ा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

FIRE IN CALIFORNIA

अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग अब भयानक रूप ले चुकी है। इसके कारण लगभग एक लाख लोग घर छोड़ने पर विवश हो गए हैं। वहीं अब तक 5 लोगों की मौत भी हो गई है।

लाखों लोगों ने अपने घर छोड़े

लॉस एंजेलिस इलाके में लगी आग के कारण अधिकारियों ने लाखों लोगों को जल्द से जल्द घर खाली करने को कहा है। चारों ओर धुएं और धूल का गुबार देखा जा रहा है।

सबसे पहले आग 7 जनवरी को लगी थी। तेज हवाओं के कारण यह फैलती गई। कई स्क्वायर किलोमीटर का इलाका जलकर राख हो गया है। आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं।

1000 से अधिक इमारतें खाक

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में  अब तक 1100 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह आग लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड हिल्स में लगी है। इससे पूरे लॉस एंजिल्स काउंटी में कम से कम पांच लोग मारे गए और 1100 से ज्यादा घर और अन्य इमारतें खाक हो गईं हैं। यह इस क्षेत्र में की अब तक की सबसे विनाशकारी आग बताई जा रही है। इसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी इटली यात्रा भी रद्द कर दी है। 

25000 एकड़ से अधिक इलाके में आग

अग्निशमन कर्मियों ने रात भर कई आग की लपटों पर काबू पाया। मगर जंगल में कई अन्य जगहों पर यह आग फैल गई है। बताया जा रहा है कि 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज़ हवाओं ने जंगल में एक साथ तीन बड़ी आग को भड़का दिया। एक अनुमान के मुताबिक इस आग ने 25000 एकड़ से अधिक भूमि और कई घरों, व्यवसायों और स्थलों को जला कर खाक कर दिया।

ADVERTISEMENTS