उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!, दो सगे भाइयों को डंपर ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

two-brothers-died-in--road-accident haridwar NEWS

Road Accident Haridwar News: हरिद्वार से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी गुरुवार कनखल थाना क्षेत्र स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग पर सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर के नीचे आने से दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान साकिब और वासिक के रुप में हुई हैं। डंपर के नीचे कुचलकर दोनों की एक साथ मौत हो गई। ऐसे में परिवार में भाईयों की मौत से कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार में दो सगे भाइयों को डंपर ने कुचला Road Accident Haridwar News

दरअसल दोनों सगे भाई साकिब और वासिक बाइस से पासपोर्ट के काम से जा रहे थे। जियापोता गांव के पास एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भाई बीच सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहा डंपल दोनों के ऊपर से चढ़कर गुजर गया। जिसके चलते दोनों की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद फरार डंपर चालक

इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

पासपोर्ट के काम से निकले थे बाहर

इस हादसे के बाद डंपर चालक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के साकिब और 19 साल का वासिक दोनों कटारपुर गांव के रहने वाले है। दोनों पासपोर्ट के काम से घर से बाहर गए थे। इसी बीच वो इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस फिलहाल इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS