बाड़े में लगी भीषण आग, जिंदा जली 20 से अधिक बकरियां

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


हरिद्वार में नगर पंचायत के गांव महमूदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाड़े में भीषण आग लग गई। आग लगने से 20 से अधिक बकरियां जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS

बकरी के बाड़े में लगी भीषण आग
घटना गुरुवार शाम की है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड आठ में सुल्ताना पत्नी नूरुद्दीन का बकरी पालन का काम है। देर शाम बकरी बाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें 20 से अधिक बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
सुल्ताना ने बताया उसने अपने घर के पास झोपड़ी डालकर करीब 30 बकरियां बांधी हुई थी। महिला खेत से चारा लेने के लिए गई हुई थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बाड़े में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लेकिन तब तक बाड़े में बंधी करीब 20 बकरियों की मौत हो गई।

महिला ने की आर्थिक सहायता की मांग
पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी है। उसने बताया कि उसे लगभग डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसने अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बकरियों पाली थी। महिला ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है

ADVERTISEMENTS