रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मुस्लिम युवक के साथ मिजोरम की हिंदू बालिका को पकड़ा

ख़बर शेयर करें

रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की सूचना पर केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक मेरठ के मुस्लिम युवक और मिजोरम की हिंदू बाल …और पढ़ें

रतलाम रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा, मुस्लिम युवक के साथ मिजोरम की हिंदू बालिका को पकड़ा
थाने में पहुंचे जागरण मंच के कार्यकर्ता

HighLights

  1. रतलाम स्टेशन पर सूचना के बाद युवक-युवती को ट्रेन से उतारा
  2. मां ने बताया युवक को अपना दामाद, लेकिन युवती निकली नाबालिग
  3. बालिग होने में 10 दिन शेष, अब मार्कशीट के आधार पर होगी पुष्टि

रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की सूचना पर केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक मेरठ के मुस्लिम युवक और मिजोरम की हिंदू बालिका को जीआरपी व आरपीएफ ने पूछताछ के लिए उतारा। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। जीआरपी ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की। युवक को अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि युवती को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। युवक उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहने वाला है, जिसका नाम आमिर खान बताया जा रहा है।

मुंबई जा रहे थे दोनों, परिवार ने दी विवाह की सहमति

जानकारी के अनुसार दोनों कोटा से एसी कोच बी-3 में सवार होकर मुंबई जा रहे थे। ट्रेन के रतलाम पहुंचने पर मिली सूचना के आधार पर जीआरपी व आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए दोनों को उतार लिया। रात में ही दोनों को जीआरपी थाने लाया गया। जीआरपी ने बालिका से पूछताछ कर उसके स्वजनों को सूचना दी। बालिका मिजोरम मूल की है और परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। गुरुवार को स्वजन रतलाम पहुंचे और पुलिस को बताया कि दोनों के संबंध की जानकारी परिवार को है तथा विवाह प्रस्तावित है। स्वजनों ने युवक को स्वीकार करने की बात भी कही।

आयु को लेकर उलझा मामला, बालिग होने में 10 दिन शेष

जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आपसी सहमति से यात्रा कर रहे थे। चूंकि आधार कार्ड में बालिका की आयु बालिग होने में लगभग 10 दिन शेष हैं, इसलिए उसे नियमानुसार वन स्टाप सेंटर भेजकर जांच की जा रही है। मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दे दी गई है। आगे की कार्यवाही समिति के निर्देशानुसार की जाएगी। इस दौरान जागरण मंच के विजय राव यादव, सिद्धार्थ पंड्या, वैभव व्यास, नीरंजन पंडित समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वीडियो कॉल पर मां की गवाही, मार्कशीट आने तक जांच जारी

बालिका को पकड़ कर जब थाने लाए तो उसने युवक के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात बताई और कहा कि मेरी मां की अनुमति से हम निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने वीडियो काल पर बात की तो मां ने युवक को अपना दामाद बताने की बात कही। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दो साल से युवक के साथ रह रही थी। युवती और स्वजन ने जब अपनी मर्जी बता दी तो मामला रफा दफा कर दिया। इसके बाद आधार कार्ड जांच में युवती नाबालिग निकली। बाल कल्याण समिति के शंभु चौधरी ने बताया कि आधार कार्ड को आयु का दस्तावेज नहीं माना जा सकता है। लड़की के स्वजन से मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र जैसा ठोस दस्तावेज मंगवाया है।