यहां जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत, पांच बीमार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


पाटी विकासखंड की अमोली ग्राम पंचायत में जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत हो गई। जबकि पांच बकरियां बीमार हो गई।

ADVERTISEMENTS


अमोली ग्राम पंचायत में घास चरने गई बकरियां जहरीली घास खाने से मर गई। जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत हो गई। जबकि पांच बकरियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अमोली ग्राम पंचायत के काश्तकार देवी दत्त भट्ट 11 बकरियों को घर के ही पास खेत में चराने गए थे। यहां चरने के दौरान उनकी छह बकरियों की मौत हो गई।

पांच बकरियां हुई बीमार
मिली जानकारी के मुताबिक पांच गंभीर बीमार हो गई। पीड़ित देवीदत्त ने कहा कि वो खेतीबाड़ी और पशुपालन करके अपने परिवार को पालते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। गांव की प्रधान निशा देवी की सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर मुआयना किया और बीमार बकरियों को आवश्यक दवाई दी। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन से उचित मुआवजा पीड़ित को देने की मांग की है

ADVERTISEMENTS