यहां आईपीएस स्कूल के पास टकरा गई पोल से बाइक, दो की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून।यहां के विकासनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां देर रात आईपीएस स्कूल के पास एक बाइक पोल से टकरा गई और इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई। इन दोनों युवकों में से एक युवक इकफाई विश्वविद्यालय में बीए, एलएलबी का छात्र था जोकि बिहार का रहने वाला था। बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

यह घटना देर रात की है और इस दुर्घटना के दौरान इक्फाई विवि के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 22 वर्षीय सुधांशु शुक्ला और 24 वर्षीय अंकित तिवारी की मौत हो गई ,बताया जा रहा है देर रात को यह दोनों बाइक से भाऊवाला से इकफाई विश्वविद्यालय के लिए आ रहे थे। दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला के समीप एक पोल से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


पुलिस ने इन दोनों के शवों को विकासनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। इस दुर्घटना की जांच और शवों का पोस्टमार्टम आज मंगलवार के दिन कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS