इधर दुकानदार को Samosa ना देना पड़ गया भारी, कस्मटर ने गोली मारकर की हत्या

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Man shot dead after argument-over-samosa

Man shot dead after argument Over Samosa: गुरुग्राम से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां फर्रुखनगर के झज्जर गेट इलाके में मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई। यहां एक दुकानदार की उसकी ही दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ADVERTISEMENTS

वजह थी समोसा। समोसा ना देने की वजह से कस्मर ने ही दुकानदार को मौत के घाट उतार दिया। ये वारदात थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई। जिसने पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

दुकानदार को Samosa ना देना पड़ गया भारी

दरअसल 28 वर्षीय राकेश जो झज्जर गेट पर चाय-समोसे की दुकान चलाते थे। रोज की तरह दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक वहां आया और अचानक गोलियां बरसा दीं। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आरोपी वहां से फरार हो गया।

हत्या से गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे

वारदात की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। राकेश के परिजन और स्थानीय दुकानदारों ने गुस्से में बाजार बंद करवा दिया और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस को हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। गुस्साए लोगों की मांग थी कि थाना प्रभारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

हालात को काबू में लाने के लिए एसीपी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। इसके बाद जाम हटाया गया।

‘Samosa से शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राकेश की किसी ग्राहक से समोसे(Samosa) को लेकर कहासुनी हुई थी। माना जा रहा है कि इसी बात ने बाद में गंभीर रूप ले लिया। हमलावर की पहचान इस्माइलपुर निवासी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

पुलिस ने क्या कहा

गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। अभी तक किसी पुलिसकर्मी पर औपचारिक कार्रवाई नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

ADVERTISEMENTS