यहाँ बकरी चराने निकला था चरवाहा, अगले दिन पहाड़ी से इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
chamoli news

बदरीनाथ के पास पहाड़ी पर लापता हुए चरवाहा का शव मिला है. पुलिस ने आशंका जताई है शख्स की पहाड़ी से गिरने से मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ADVERTISEMENTS

बकरी चराने के लिए गया था चरवाहा

पुलिस के अनुसार बीती 22 जून को मुकेश नेगी निवासी जोशीमठ ने बदरीनाथ थाने में तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथी चरवाहे सुनील भंडारी पुत्र नरेन्द्र निवासी जोशीमठ सुबह 8 बजे अपनी बकरियों के साथ मुचुकुंद गुफा से 4-5 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में गए थे, लेकिन शाम होने तक भी वापस नहीं लौटे.

पहाड़ी से देर रात मिला शव

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाने की टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ सुनील की तलाश शुरू की. रात करीब 9 बजे टीम ने दुर्गम रास्तों से होते हुए घटनास्थल की ओर गई. लगभग 15 किमी आगे देर रात 2 बजे उस संभावित क्षेत्र में पहुंची जहां सुनील के होने की आशंका थी.

पुलिस ने जताई पहाड़ी से गिरने की आशंका

तलाश के दौरान टीम को सुनील भंडारी घटनास्थल पर मृत अवस्था में पड़े मिले. प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि उनकी मृत्यु पहाड़ी से गिरने के कारण हुई है. पुलिस मृतक के शव को लेकर सोमवार सुबह बद्रीनाथ पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही मामले की जांच जारी है

ADVERTISEMENTS