यहां पुलिस ने 15000 इनामी अपराधी किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर।यहां पुलिस ने 15 हजार के इनामी रहीश उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान पुरुस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के आदेश से पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी द्वारा अलग-अलग पुलिस बनायी गयीं। पुलिस टीम में एसआई मनोज जोशी मय एसओजी कर्मचारी गणों के द्वारा दिनांक 26.12.2022 को 15 हजार के इनामी अपराधी रहीश उर्फ भूरा पुत्र सलीक निवासी मौ. कस्सावाल, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

एसपी अभय सिंह ने बताया कि भूरा इतना खतरनाक अपराधी है कि गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने मूल पते से फरार होकर कैलाशपुर, गागलहेड़ी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था और दूध की डेरी में काम कर रहा था। भूरा को दिनांक 26.12.2022 को एसआई मनोज जोशी ने मय पुलिस/एसओजी टीम के साथ सहरानपुर से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त भूरा एफआईआर सं. 387/2019 धारा 2/3 गैगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ पशु चोरी का शातिर अपराधी है। इसके तथा इसके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध थाना काशीपुर, थाना कुण्डा तथा थाना जसपुर में अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम में कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई मनोज जोशी, नवीन बुधानी, कां. कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मनोहर लाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS